एमआईटी (MIT) मुज़फ्फरपुर के सम्मेलन कक्ष में दिनांक 04 दिसम्बर 2025 को एक विशेषज्ञ व्याख्यान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्युत अभियंत्रण के विशेषज्ञ प्रो. अमरनाथ ठाकुर ( Retired Professor from NIT Jamshedpur)
रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के औपचारिक स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट के साथ हुई।
अपने संबोधन में प्रो. ठाकुर ने अपने चार दशकों से अधिक के शिक्षण एवं शोध अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि “सीखने की कोई उम्र नहीं होती और शिक्षा जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है।” उन्होंने शिक्षक–विद्यार्थी संबंधों में आए सकारात्मक परिवर्तनों, प्रभावी संप्रेषण, सहानुभूति और मार्गदर्शन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने और नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एम. के. झा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के विशेष सत्र में डॉ. रामजी गुप्ता (HOD ECE) ने प्रो. ठाकुर के साथ अपने कार्यानुभव साझा किए, जिसे श्रोताओं ने अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम का औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वाई. एन. शर्मा (HOD EE) द्वारा किया गया, जिन्होंने मुख्य अतिथि, आयोजन समिति तथा उपस्थित सभी संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आभा कुमारी एवं prof . Md. Shahazam के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनकी व्यवस्थाओं एवं समन्वय के कारण कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रहा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।