MIT मुजफ्फरपुर में ‘TechMITI’25’ का भव्य उद्घाटन, नवाचार और रचनात्मकता को मिला मंच
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को तीन दिवसीय वार्षिक टेक-फेस्ट ‘TechMITI’25’ का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसे कॉलेज के छात्रों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. बी.वी. रमन्ना रेड्डी: निदेशक, एनआईटी कुरुक्षेत्र थे।
इस कार्यक्रम के प्रमुख स्पॉन्सर्ड
MITAA, MITMAI, KTM Bike, Institute of engineers, Dominos, Barbiquenation, Vision Plus आदि थे।
इस Techmiti25. प्रोग्राम के कॉर्डिनेटर प्रो. अंकित कुमार सिंह इलेक्ट्रिकल है।
स्वागत और सम्मान:
एम. आई टी के
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एम.के. झा ने मुख्य
अतिथि प्रो. बी.वी. रमन्ना रेड्डी: निदेशक, एनआईटी कुरुक्षेत्र
का स्वागत शॉल और मोमेंटो भेंट कर के किया। मंच पे उपस्थि सभी लोगो का भी स्वागत किया गया।
इस TechMITI’25 के कॉर्डिनेटर
प्रो. अंकित कुमार सिंह ( इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और ‘TechMITI’25’ के तीन दिवसीय कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष टेक-फेस्ट में 30 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेजों के 650 से अधिक छात्र 20 से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने ‘Moxie’ क्लब और एमआईटी की उपलब्धियों के बारे में भी बताया और मुख्य अतिथि प्रो. बी.वी. रमन्ना रेड्डी: निदेशक, एनआईटी कुरुक्षेत्र
के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ. वाई.एन. शर्मा ( विभागाध्यक्ष ECE, IT ) ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि, प्राचार्य और ‘TechMITI’25’ के सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने विशेष रूप से ‘हैकाथॉन’ के लिए प्रो. आशीष ( IT) का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह मंच छात्रों को नए विचार लाने और समस्याओं को हल करने का अवसर देता है, साथ ही टीम वर्क को भी बढ़ावा देता है।
डा. संजय कुमार ( विभागाध्यक्ष फार्मेसी) ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत करते हुए ‘TechMITI’ शब्द की व्याख्या की, जिसमें ‘I’ का अर्थ ‘इनोवेशन’ (नवाचार) है। उन्होंने बताया कि एमआईटी के छात्र नवाचार के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और जल्द ही उनका पेटेंट भी होने वाला है।
एम आई टी के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एम.के. झा ने मुख्य अतिथि प्रो. बी.वी. रमन्ना रेड्डी: निदेशक, एनआईटी कुरुक्षेत्र का स्वागत और आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने एमआईटी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला ।
उन्होंने ने विभिन्न संगठनों के साथ एमओयू, छात्रों की उपलब्धियां और पूर्व छात्रों का विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के बारे में बताया । उन्होंने यह भी बताया कि एमआईटी में तीन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए गए है । उन्होंने आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘Fiesta’ के बारे में भी घोषणा की, जो 12, 13, और 14 दिसंबर को होगा। उन्होंने छात्रों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को न भूलने की सलाह दी और इसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखाने को भी कहा।
मुख्य अतिथि का प्रेरक संबोधन:
मुख्य अतिथि प्रो. बी.वी. रमन्ना रेड्डी: निदेशक, एनआईटी कुरुक्षेत्र
ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की और इसके फायदों के बारे में बताया, जिसमें नए विचार लाना और समाज को नवाचार के माध्यम से मदद करना शामिल है। उन्होंने कहा कि जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं, और हमें इस प्रक्रिया से सीखना चाहिए। उन्होंने छात्रों को अपने प्रमुख प्रोजेक्ट में व्यावहारिक समस्याओं पर काम करने और उद्यमी बनने की सलाह दी। उन्होंने समूह में काम करने और चुनौतियों से सीखने पर जोर दिया। उन्होंने AI, रक्षा में निर्माण, कृषि में स्वचालन और डिजिटल इंडिया आदि जैसे विषयों पर भी बात की। उन्होंने अंत में किशोर कुमार के गीत भी सुनाया।
पहले दिन के कार्यक्रम के अंत में, प्रो. आर.पी. गुप्ता ( विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल) ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, निदेशक एनआईटी कुरुक्षेत्र, और सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने प्राचार्य प्रो. (डॉ.)डॉ. एम.के. झा को ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सराहना की और ‘Moxie’ टीम के सभी समन्वयकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विजेताओं के साथ-साथ सीखने वालों के लिए भी है। उन्होंने सभी प्रायोजकों और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को भी धन्यवाद दिया।